( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )
जबलपुर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड कुंडेश्वर धाम के ग्राम छीरपानी, करदरा, जुझारी, बड़खेरा, जमगांव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री घनश्याम रायपुरिया और विकासखंड समन्वयक विवेक मिश्रा ने गृह संपर्क एवं ग्राम चौपाल के माध्यम से शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गायन का प्रदर्शन, समरसता भोज, शैला, रीना नृत्य आदि कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, बीएसडब्ल्यू छात्र, सीएमसी एलडीपी परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था के कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों, सरपंच, सचिव, जीआरएस, ग्राम के युवा, स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना और ग्रामीणों को उनके अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करना था।










