जयपुर। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से गोविन्दपुरा बस स्टैण्ड, कालवाड़ रोड पर “गोविन्द प्याऊ” का शुभारम्भ किया गया। यह पहल आई कैन डू इट हैल्प फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अभियान “आओ सबकी प्यास बुझाएं, सब मिलकर एक प्याऊ लगाएं” के तहत की गई है।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाकर राहगीरों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में यात्रा करने वाले लोगों को मटके का ठंडा पानी आसानी से मिल सके, इसी उद्देश्य से हर साल इस तरह की व्यवस्था की जाती है।
उन्होंने बताया कि गोविन्दपुरा बस स्टैण्ड पर शुरू किए गए “गोविन्द प्याऊ” से आसपास के क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को गर्मी से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य राहुल, आकाश, दयाराम, राजेन्द्र, कमलकिशोर, सुरेश, पीयूष, मनीष, गणेश, अन्नू, सुनीता, खुशी, कोमल और अंशु सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे और इस सामाजिक पहल की सराहना की। संस्था ने आगे भी शहर के अन्य स्थानों पर इसी तरह के प्याऊ लगाने की योजना की जानकारी










