( रामगोपाल सिंह / उजला दर्पण )
भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फॉर्म में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2025 तय की गई है। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त थी। उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
फिजियोथेरेपिस्ट : 41 पद
काउंसलर : 10 पद
फार्मासिस्ट : 313 पद
नेत्र सहायक : 100 पद
ओटी टेक्नीशियन : 288 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित क्षेत्र जैसे, फार्मेसी, ओटी टेक्नोलॉजी, फिजियोथेरेपी, ऑप्टोमेट्री या संबंधित पैरामेडिकल विषयों में डिप्लोमा या डिग्री।
एज लिमिट
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 40 सालमध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
फीस
जनरल : 500 रुपएअनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांगजन, मध्य प्रदेश के मूल निवासी : 250 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम
मेरिट बेसिस पर
सैलरी
लेवल – 9 के अनुसार 36,200 – 114800
ऐसे करें आवेदन
एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
फीस का भुगतान करें।
फॉर्म सब्मिट करें।
इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।











