( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
ग्राम पोलाये, नाहरकोला तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश में आयोजित सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन आयोजन में गोंडी पुनेमचार्य तिरुमाल शंकर शाह इरपाचे जी द्वारा गोंडी गाथाओं का वर्णन किया गया।
इस गोंडी गाथा मे अखिलेश इरपाचे जयस जिला प्रभारी जी शामिल हुऐ व गोंडी धर्माचार्य जी का हल्दी चावल से स्वागत वंदन कर गोंडवाना समय घड़ी संप्रेम भेट दी गई।इस दौरान विभिन्न गोंडी गाथाओं का वर्णन किया गया जिनमें शामिल हैं।-
*प्रथम दिन*: पांच कलश स्थापना-
*द्वितीय दिन*: जीव जगत की उत्पत्ति-
*तृतीय दिन*: पहांदी पारी कुपार लिंगों की गाथा
– *चतुर्थ दिन*: कली कंकाली दाई की जन्म गाथा-
– *पांचवे दिन*: तेंतीस कोट बच्चों की गाथा एवं गोत्र व्यवस्था
– *छठे दिन*: ग्राम के देवी देवताओं की गाथा
– *सातवें दिन*: भंडारा माहाप्रसादी समापन हुआ।
– इस गोंडी गाथा धार्मिक आयोजन मे आस पास के अन्य जिले व समस्त ग्रामवासियो, समस्त सामाजिक संगठन का भर पुर तन मन धन से सहयोग रहा है 10 हजार से लेकर 15 हजार सागा समाज ने इस कार्यक्रम को सुन कर आरती महाप्रसादी भंडारा का लाभ लिया समस्त ग्रामवासियो व सभी सहयोगी ग्रामवासियो को सफल कार्यक्रम की हार्दिक हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।











