गोवा के मुख्यमंत्री का चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली सीट पर चुनाव प्रचार

---Advertisement---

नई दिल्ली, दिल्ली में सभी सातों लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के स्टॉर प्रचारक दिल्ली की सड़कों पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गोवा मुख्यमंत्री ने पश्चिमी दिल्ली की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में रोड शो किया और चांदनी चौक प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए मॉडल टाउन में वोट मांगा।

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलेगा। दिल्ली के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। मतदाताओं के आशीर्वाद से बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रमोद सावंत ने अबकी पार 400 पार का नारा भी लगाया। पश्चिमी दिल्ली के जिस भी इलाके से रोड शो गुजरा गोवा के मुख्यमंत्री को सुनने को लिए अपार जनसमूह उमड़ा। जन समूह मोदी-मोदी के नारे लगाता रहा। हर उम्र के मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री सांवत ने कहा कि न केवल पश्चिमी दिल्ली, बल्कि दिल्ली की सभी सीटों पर इस बार भाजपा कीर्तिमान स्थापित करेगी।

डॉ. प्रमोद सावंत ने चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने मॉडल टाउन में वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन देखकर अच्छा लग रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment