6वीं वाहिनी, जबलपुर में “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह की उपस्थिति मे किया गया लोकार्पण

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश)


देश एवं विदेश से संकलित कैक्टस पौधों की 80 से अधिक प्रजातियॉ लगायी गयी है लगभग 18,000 वर्ग फीट क्षेत्र में

आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को 6वीं वाहिनी, मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल, जबलपुर परिसर में “गार्डन ऑफ़ रेज़िलिएंस” (संवेदनशीलता का उद्यान) का भव्य लोकार्पण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद कुमार वर्मा (भा.पु.से.), द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) की उपस्थिति में किया गया।

यह उद्यान देश एवं विदेश से संकलित कैक्टस पौधों की 80 से अधिक प्रजातियों से निर्मित किया गया है, जो अपने आप में अद्वितीय है। यह मध्यप्रदेश का प्रथम कैक्टस उद्यान है, जिसका निर्माण किसी पुलिस इकाई द्वारा किया गया है।

इस नवाचारपूर्ण उद्यान की परिकल्पना एवं निर्माण 6वीं वाहिनी के सेनानी श्री सिद्धार्थ चौधरी (भापुसे) की दूरदृष्टि एवं जवानों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस उद्यान का निर्माण बिना किसी शासकीय निधि एवं बाहरी संस्था की सहायता के, केवल वाहिनी के जवानों तथा पुलिस प्रशिक्षण शाला के प्रशिक्षणार्थियों के शारीरिक श्रम से किया गया है।

लगभग 18,000 वर्ग फीट क्षेत्र में विकसित यह उद्यान अनुशासन, टीमवर्क एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो जवानों की सहनशीलता, अनुकूलन क्षमता तथा संघर्ष में भी जीवन जीने की भावना को दर्शाता है। सौंदर्य के साथ-साथ यह उद्यान अधिकारियों एवं जवानों के लिए चिंतन, मानसिक ऊर्जा एवं पर्यावरण जागरूकता का केंद्र भी है।

लोकार्पण कार्यक्रम में उप सेनानी श्री लामूसिंह श्याम, सहायक सेनानी श्री विजय अंभोरे, श्रीमती मेहंती मरावी, श्रीमती रीना पांडेय शर्मा, निरीक्षक श्री हितेश फुलझेले सहित विक्रम सिंह, विजय मेहरा, सुशील बागरी, स्वरूप सिंह उईके, रवि डेविड, उमेश बघेल, सूबेदार मेजर बिलार सिंह जामरा, उप निरीक्षक श्री शोभित वर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment