सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की 15 समितियों का गठन

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की 15 समितियों का शुक्रवार को गठन किया है। श्री देवनानी ने विधानसभा की नियम समिति, सदाचार समिति, स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, विशेषाधिकार समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, याचिका समिति, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, पर्यावरण संबंधी समिति, पुस्तकालय समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति और अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में सभापति और सदस्यों को नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि अध्यक्ष श्री देवनानी ने चार समितियों जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति ‘क’, प्राक्कलन समिति ‘ख’ और राजकीय उपक्रम समिति का 17 अप्रेल को गठन कर दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के अन्तर्गत सदाचार समिति में श्री हरीश चौधरी, स्थानीय निकार्यों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में श्री हरि सिंह रावत, विशेषाधिकार समिति में श्री पुष्पेन्द्र सिंह, अधिनस्थ विधान संबंधी समिति में श्रीमती अनिता भदेल, याचिका समिति में श्री हमीर सिंह भायल, सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में श्री जितेन्द्र कुमार गोठवाल, प्रश्न एवं संदर्भ समिति में श्री संदीप शर्मा, पर्यावरण संबंधी समिति में डॉ. दयाराम परमार, पुस्तकालय समिति में श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में श्रीमती शौभा चौहान, पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में श्री केसाराम चौधरी, अनुसूचित जाति कल्याण समिति में डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में श्री फूल सिंह मीणा और अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में श्री पब्बाराम विश्नोई को सभापति मनोनीत किया है। नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष ही पदेन सभापति होते है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने नियम समिति में श्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, श्री अशोक गहलोत, सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री हनुमान बेनीवाल, श्री मुरारी लाल मीना, श्री सचिन पायलट, श्री प्रताप लाल भील और श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सदाचार समिति में श्रीमती कल्पना देवी, श्री सुरेश मोदी, श्री हंसराज पटेल, श्री बालमुकुन्दाचार्य, श्री जयदीप बिहाणी, श्री उमेश मीणा, श्री भगवाना राम सैनी और श्री अभिमन्यु को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति में श्री जुबेर खान, श्री कालूराम, श्री कंवरलाल, श्री रामस्वरूप लाम्बा, श्री वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ) श्री लादु लाल पितलिया, श्री कुलदीप, श्री चेतन पटेल कोलाना, श्री विद्याधर सिंह और श्री विनोद कुमार को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने विशेषाधिकार समिति में सुश्री सिद्धि कुमारी, श्री प्रताप लाल भील, श्री मनोज कुमार (सादुलपुर), श्रीमती रमीला खडीया, श्री पुष्कर लाल डॉगी, श्री अशोक, श्री लालाराम बैरवा, श्री शंकर लाल डेचा और श्री मांगेलाल मीना को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में श्री शान्ती धारीवाल, श्री कैलश चन्द वर्मा, श्री कालूराम, श्री रोहित बौहरा, श्री अशोक, श्री विश्वराज सिंह मेवाड, श्री उदयलाल डांगी, श्री प्रशान्त शर्मा और श्री रविन्द्र सिंह भाटी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने याचिका समिति में श्री कंवरलाल, श्री वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ), श्री गणेश घोगरा, श्री जेठानन्द व्यास, श्री राधेश्याम बैरवा, श्री ताराचन्द, श्री संजय कुमार, श्री मोतीराम और श्री गणेशराज बंसल को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति में श्री मुरारी लाल मीना, श्री नाना लाल निनामा, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री रामस्वरूप लाम्बा, श्री अमित चाचाण, श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्री देवी सिंह शेखावत, श्री मनीष यादव और श्री अशोक कुमार कोठारी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने प्रश्न एवं संदर्भ समिति में श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री गोपीचन्द मीणा, श्री अमित चाचाण, श्री पुष्कर लाल डॉगी, श्री मुकेश भाकर, श्री दर्शन सिंह, श्री अंशुमान सिंह भाटी, श्री देवेन्द्र जोशी और श्री मनीष यादव को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पर्यावरण संबंधी समिति में श्री रामनिवास गावडिया, श्री रोहित बौहरा, श्री भागचन्द टांकडा, श्री अतुल भंसाली, श्री विरेन्द्र सिंह (मसूदा), श्री राजेन्द्र, श्री विक्रम सिंह जाखल, श्री डूंगरराम गेदर और श्री अशोक कुमार कोठारी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पुस्तकालय समिति में श्री गोपीचन्द मीणा, श्री रामनिवास गावडिया, श्री दीपचन्द खैरिया, श्री जसवन्त सिंह गुर्जर, श्री लक्ष्मण राम, श्री महेन्द्र पाल मीना, श्री देवेन्द्र जोशी, श्री पूसाराम गोदारा और श्री पितराम सिंह काला को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति में श्रीमती कल्पना देवी, श्रीमती दीप्ति किरण माहेश्वरी, श्रीमती रमीला खडीया, सुश्री नौक्षम, डॉ. शिखा मौल बराला, श्रीमती शिमला देवी, श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी, डॉ. प्रियंका चौधरी और डॉ. ऋतु बनावत को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति में श्री दीपचन्द खैरिया, श्री जसवन्त सिंह गुर्जर, डॉ. शैलेश सिंह, श्री सुभाष मील, श्री उदयलाल भडाणा, श्री हरलाल सहारण, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ललित यादव और श्री विकास चौधरी को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अनुसूचित जाति कल्याण समिति में श्री चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, श्री मनोज कुमार (सुजानगढ), श्री सोहन लाल नायक, श्री आदू राम मेघवाल, श्री लालाराम बैरवा, श्री विक्रम बंशीवाल, श्री रामावतार बैरवा, श्री राम सहाय वर्मा (रैगर), श्रीमती गीता बरवड और श्रीमती अनीता जाटव को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति में श्री नाना लाल निनामा, श्री जब्बर सिंह सांखला, श्री कैलशचन्द्र मीणा, श्रीमती इन्द्रा, श्री लक्ष्मण, श्री घनश्याम, श्री हंसराज मीना, श्री रामबिलास, श्री शंकरलाल डेचा, श्री मांगेलाल मीना और श्री थावर चन्द को सदस्य मनोनीत किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अल्पसंख्यकों के कल्याण संबंधी समिति में मनोज कमार (सादुलपुर), श्री हाकम अली खाँ, श्री अमीन कागजी, श्री जाकिर हुसैन गैसावत, श्री गोविन्द प्रसाद, श्री रुपिन्द्र सिंह कुन्नर, श्री उदयलाल डांगी, श्री ताराचन्द जैन, श्री प्रताप पुरी और श्री गुरवीर सिंह को सदस्य मनोनीत किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment