वन विभाग के ढिलाई बन रही पर्यावरण के लिए परेशानी
जोबनेर/रेनवाल (जयपुर) अजय सिंह, चिंटू।. वन विभाग की ढिलाई व मेहरबानी के चलते राज्य वृक्षों की कटाई का बेखौफ परिवहन। पिछले एक माह से अधिक समय से वन विभाग ने एक भी वाहन पर नही की कार्रवाई।वन विभाग के कुछ कारिंदे कागजों मे खानापूर्ति कर विभाग को लगा रहे चूना।, रोजाना डयोढी, कोडी, गोगमेडी धाम ड्योढ़ी, मेदपुरा, मंढाभीमसिंह, श्यामपुरा, भैंसलाना, भादवा, पणिहारी, जगमालपुरा, प्रतापपुरा जोबनेर में बेखौफ हो रहा है राज्य वृक्षों खेजडी की कटाई के बाद परिवहन। गांवों के रास्ते से रेनवाल व जोबनेर, सांभर आस पास की आरा मशीनों पर पहुंच रही है खेजडी। वन विभाग के कारिंदों की मिलीभगत के चलते पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश। रोजाना सुबह शाम पिकअपो पर तिरपाल से ढँककर बेखौफ परिवहन हो रहा है खेजडी का*।










