भोपाल में पहली बार देहदानी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’:गांधी मेडिकल कॉलेज में 79 वर्षीय महिला को दी गई श्रद्धांजलि

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपालसिंह उईके )

भोपाल  शुक्रवार को पहली बार किसी देहदान करने वाले को राजकीय सम्मान दिया गया। 79 वर्षीय स्वर्गीय रमा, जो नेशनल अस्पताल के मेडिकल संचालक राजेश गुप्ता की माता थीं, उनकी पार्थिव देह को परिजन ने गांधी मेडिकल कॉलेज को समर्पित किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर दिवंगत रमा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब किसी मृत देह को राजकीय सम्मान मिला।

कार्यक्रम में गांधी मेडिकल कॉलेज की अधिष्ठाता डॉ. कविता एन. सिंह, मानव शरीर रचना विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मर्सकोले सहित संकाय सदस्य, स्नातकोत्तर छात्र और कर्मचारियों ने पार्थिव देह को सम्मानपूर्वक ग्रहण किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि यह महादान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में मेडिकल छात्रों के लिए यह देहदान अमूल्य योगदान रहेगा और समाज को भी प्रेरित करेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment