( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
पीड़ितों को राहत दिलाने एसडीएम से विनोद वारिवा ने की मांग
लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों का पानी रफ्तार पकड़ते हुए मैदानी इलाकों की ओर बहने लगा है, जिससे तिलक सिंदूर मंदिर क्षेत्र और आस-पास के गांवों में खतरा गहराता जा रहा है। विनोद वारिवा ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि फिलहाल नदी के उफान और जलप्रवाह को देखते हुए मंदिर की ओर आने से बचें। उन्होंने चेताया कि पिछली वर्ष भी इसी तरह की स्थिति में दो युवकों की जान जा चुकी है।इधर, ग्राम खटामा में हालात चिंताजनक हैं। वहां एक तेज नाले का पानी गांव में घुस आया, जिससे गरीब परिवारों के घर जलमग्न हो गए। कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। अनेक लोगों के घरों में रखा वर्ष भर का अनाज — गेहूं, चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री पानी में पूरी तरह बर्बाद हो गई। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर और बखरनी की मदद से पानी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति अब भी विकट बनी हुई है।लखन वरकड़े, जितेन्द्र बाबरिया, महेश मेहरा, सुनील उईके सहित कई ग्रामीणों के घर इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। अधिकांश गरीब परिवारों के पास अब न तो भोजन है, न ही रहने की सुरक्षित जगह।विनोद वारिवा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय इटारसी एसडीएम महोदय से तत्काल राहत सामग्री, आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि एक राजस्व टीम गठित कर खटामा गांव में निरीक्षण किया जाए, ताकि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सके।यह संकट मानवीय हस्तक्षेप की मांग कर रहा है, प्रशासन यदि शीघ्र सक्रिय नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।












