मछली और सिंघाड़ा उत्पादन से दुगना आय प्राप्त कर रही मछुआ समिति

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर माँ नर्मदा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित गुंदरई, शहपुरा ने मछली और सिंघाड़ा उत्पादन से दुगना आय प्राप्त कर मछुआ समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। समिति के सदस्यों ने पहले छोटे समूह में मछली पालन और पकड़ने का काम किया, लेकिन अब समिति बनाकर शासकीय तालाबों को पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन और सिंघाड़ा उत्पादन कर रहे हैं।

समिति अध्यक्ष खेलन बर्मन ने बताया कि सिंघाड़ा उत्पादन में 15 क्विंटल और मछली उत्पादन में 10 क्विंटल का उत्पादन हो रहा है। यह गतिविधि मछुआ समुदाय और मछली पालकों के लिए लाभदायक साबित हो रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment