बीजेपी नेता के साथ दिखी महिला टीचर, ट्रांसफर के लिए ब्लैकमेलिंग की आशंका, पुलिस तलाश में जुटी – सूत्र।

---Advertisement---

मंदसौर:
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के एक भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। वायरल वीडियो में नेता दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आया। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि वीडियो में दिख रही महिला एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय से दोस्ती में थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला अपने तबादले के लिए नेता के संपर्क में आई थी और इसी सिलसिले में दोनों के बीच यह रिश्ता बना।

बीच सड़क पर आपत्तिजनक हरकत
वीडियो 13 मई की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में कार (क्रमांक MP14 CC 4782) से नेता और महिला उतरते हैं और बीच सड़क पर शारीरिक संबंध बनाते दिखते हैं। यह पूरा मामला एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरे में कैद हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, नेता गिरफ्तार
वीडियो वायरल होने के बाद भानपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पर BNS की धारा 296, 285 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

NHAI कर्मचारियों पर भी कार्रवाई
बताया गया कि यह वीडियो सबसे पहले NHAI के CCTV कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मचारियों ने देखा और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। डील न होने पर वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में NHAI ने तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और कंट्रोल रूम मैनेजर को नोटिस भेजा गया है।

नेता पद से हटाया गया, भाजपा ने बनाई दूरी
जिस नेता का वीडियो वायरल हुआ, वह धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री था। वीडियो सामने आने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है। भाजपा ने भी बयान जारी कर साफ किया है कि वह सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से प्राथमिक सदस्य था, संगठन में उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी।

महिला की तलाश जारी, हर एंगल से जांच
फिलहाल पुलिस इस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है। महिला फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि महिला की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment