हर घर तिरंगा अभियान: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जबलपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

जबलपुर  लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जबलपुर ने “हर घर तिरंगा अभियान” और “हर घर स्वच्छता अभियान” के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय प्रांगण से निकाली गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने नेतृत्व किया और सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी उपस्थित रहे।

इस तिरंगा यात्रा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीता उप्पल, डॉ. जया श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमिता जैन और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। यह आयोजन स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है

मध्य प्रदेश सरकार ने 2 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में इस अभियान को चलाने की योजना बनाई है, जिसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों और स्कूली बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करना है, ताकि हर नागरिक इस उत्सव का हिस्सा बन सके

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment