श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान के प्रधान कार्यालय पर आज दिनांक 01/05/24 को स्व. सुरज प्रकाश सक्सेना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

स्व. सुरज सक्सेना की शादी के अवसर पर मेनाल होटल, कोटा बुन्दी रोड पर आयोजित हल्दी रस्म के दौरान होटल मालिक और होटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण बिजली के करंट लगने से असामायिक निधन पर संस्था ने रोष प्रकट किया और अतिशीघ्र होटल मालिक को गिरफ्तार करने एवं परिवारजनों को 5 करोड़ रूपये का मुआवजा होटल मालिक से ही दिलवाने की मांग रखी।
संस्था द्वारा15 दिवस के अवधी में प्रशासन द्वारा अगर समुचित कारवाई नहीं की गई तो सम्पूर्ण कायस्थ समाज आन्दोलन करने पर बाध्य होगा। आंदोलन को रोकने की कोशिश पर होने वाले नुकसान का उत्तर दायित्व जिला कलेक्टर कोटा और राज्य सरकार का होगा।
स्थानीय प्रशासन जो ऐसा प्रतीत होता है की होटल मालिक के साथ मिलीभगत कर रहा है उसकी सद्बुद्धि के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण कर पंडित आचार्य रामोतार जोशी द्वारा विधि विधान से यज्ञ संपन्न किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित सक्सेना ने कायस्थ समाज के सभी संगठनों को संगठित होकर आवाज बुलंद करने का आह्वाहन किया है साथ ही कहा की इस प्रकरण पर राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल से परिवार के लिए न्याय की मांग की।
आपको बता दें की इस अवसर पर मिथलेश सक्सेना, अनमोल माथुर, गोपी मोहन माथुर, युगल किशोर नेहवारिया, अमित सक्सेना,धर्मेन्द्र माथुर, नीलम, पं राम अवतार जोशी, नीता माथुर, नवनीत माथुर, डा. आर डी भटनागर, साकेत माथुर, विजेंद्र माथुर, रत्नेश माथुर, नूपुर माथुर एवं समाज के प्रतिनिधि ने अन्त में आराध्य भगवान् श्री चित्रगुप्त जी से दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्राप्त करने की एवं परिवारजनों को इस विपत्ति के इस घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।










