1 किलो अफीम एवं 60 किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

चुरू पुलिस
---Advertisement---

चुरू पुलिस
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में चूरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो अफीम एवं 60 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है।
चूरू के दुधवाखारा पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर कार्रवाई कर नाकाबंदी में पंजाब नंबर के ट्रक से साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्करों से पुलिस ने किलो अफीम एवं 60 किलो डोडा पोस्त जप्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है ।
एसपी जय यादव ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल व सीओ सुनील झाझडिया के सुपरविजन में शुक्रवार को एसएचओ दुधवाखारा रतनलाल मय टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान पंजाब नंबर के एक ट्रक को रुकवाया गया। तलाशी लेने पर 1 किलो तरल अफीम व 60 किलोग्राम डोडा पोस्त चुरा मिलने पर आरोपी बलवंत सिंह पुत्र गुरु नाम सिंह (63) एवं गुरु सेवक सिंह पुत्र गजन सिंह (36) निवासी थाना धुरी जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार मादक पदार्थ एवं ट्रक जप्त किया गया।
एसपी यादव ने बताया कि आरोपी चित्तौड़गढ़ के बेगू से मादक पदार्थ लाकर पंजाब ले जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि थाना पुलिस द्वारा इस साल एनडीपीएस एक्ट में कुल पांच प्रकरण दर्ज कर 100 किलो डोडा पोस्त चुरा, 1 किलो 500 ग्राम अफीम एवं 1785 नशीली टैबलेट जप्त कर 10 मुलजिमों को गिरफ्तार किया। साथ ही चार ट्रक व एक कार भी जब्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment