शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का जन्मदिवस आज,आवास पर लगा बधाई देने वालो का तांता

---Advertisement---

जयपुर,राजस्थान के शिक्षा एवम पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का आज जन्मदिवस है। दिलावर को बधाई देने के लिए उनके आवास पर समर्थकों और कारकर्ताओ का तांता लगा हुआ है।

मंत्री दिलावर ने आज अपने जयपुर स्थित निवास पर सबसे पहले पहले गौ माता और बछड़े की पूजा की। अपने निवास 18,सिविल लाइंस पर काम करने वाले स्वच्छकार दंपत्ति का सम्मान किया एक वस्त्र भेंट किए। इस के बाद मंत्री अपने परिवारजनों के साथ गोविंद देव जी मंदिर पहुंच कर भगवान का सपत्नीक पूजन आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर दिलावर के ज्येष्ठ पुत्र दीपक दिलावर,पवन दिलावर,पुत्री डॉक्टर अनुपमा चंदेल,दामाद डॉक्टर राहुल चंदेल व परिवार जन एवं इष्ट मित्र उपस्थित थे। दिलावर ने दिन मे अपने निवास पर हवन कर अपने इष्ट देव का पूजन भी किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment