गंगापुरसिटी, जयपुर से गंगापुरसिटी पहुंचे शिक्षा एवम पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का मार्ग मे जगह जगह भाजपा कार्यकर्तों ने जोरदार स्वागत किया। सबसे पहले लालसोट मे मंत्री जी का होता मांडना मे स्वागत कियागया ।उसके बाद पिपराली,सिथोड़,गुर्जर बड़ोद,बमन बड़ोद,क्रिएटिव गर्ल्स कॉलेज और फिर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के निवास पर शिक्षा मंत्री दिलावर का जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करती हुए सभी से एक पेड़ देश के नाम लगने की अपील की।
इस के बाद मंत्री महोदय स्कूल शिक्षा परिवार के कार्यक्रम मे शामिल हुए जहां उन्होनें अमृत पर्यावरण महोत्सव की जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन किया । तथा परिण्डे बांधने के अभियान की शुरुआत करते हुए सांकेतिक रूप से परिंडे बांटे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री महोदय ने पीपल का पेड़ भी लगाया।
इस के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होटल पार्थ पहुंचे और वहां पर भाजपा सहित अन्य संगठनों की बैठक को संबोधित किया। मंत्री ने कहा की एक दिन बाद 4 जून के लिए मे आप सभी को बधाई देता हूं। क्यों की 4 जून को चुनाव का परिणाम आने वाला है और परिणाम आप सब जानते है अबकी बार 400 पार। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा की भाजपा की पहचान ईमानदारी है। और अब जब हम सरकार मे है तो हम सब कार्यकर्ताओं को अपने आपको विनम्र और सब का सहयोग करने वाला बनना होगा।

मंत्री जी ने कहा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ रुपए भेज कर हर घर नल से जल योजना शुरू की थी परंतु कांग्रेस सरकार ने प्रदेश मे भ्रष्टाचार कर भरी घोटाला किया और योजना का काम नही होने दिया । वरना आज प्रदेश की जनता को पानी की परेशानी नहीं होती। परंतु अब भाजपा सरकार आ गई है। अब जांच चल रही है। शीघ्र ही कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य जेल जाएंगे।
मंत्री जी ने उपस्थित सभी सचालको से वृक्षारोपण कार्यक्रम मे जुड़ने की अपील की । इस के बाद मंत्री दिलावर ने भगवती मैरिज पैलेस पहुंच कर कक्षा 12 वी तथा 10 वी के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया।











