पुरी, राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज ओडिशा के पुरी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान विधानसभा क्षेत्र सत्यवादी मे स्थित उत्कल मणि गोपाबं बीवीधु दास मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया और ओडिसा के महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्कल मणि गोपाबंधु दास को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंत्री ने गोपाबंधू दास के अतिप्राचीन निवास स्थल को भी देखा और उनके तत्कालीन उत्कल राज्य और आज के ओडिशा के लिए किए गए त्याग की सराहना की। इस दौरान मंत्री दिलावर ने विजीटर्स बुक मे अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा कि आपके द्वारा किए गए समाज उद्धार के कार्य आज भी हम सब के लिए प्रेरणादाई है।और समाज को नई दिशा देनेवाले है।

उल्लेखनीय है कि उत्कल मणि गोपाबंधु दास ओडिशा के महान समाज सेवक,राजनेता,कवि,समाज सुधारक थे। जिनका जन्म 9 अक्टूबर 1877 मे हुआ । उन्होंने समाज उद्धार के अनेक कार्य किए। उनका निधन 17 जून 1928 को हुआ।











