पुरी। राजस्थान के शिक्षा एवम पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर को भारतीय जनता पार्टी ने ओडिसा मे चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। दिलावर को लोकसभा क्षेत्र पुरी की जिम्मेदारी सौंपी है। दिलावर ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। कल लोकसभा प्रत्याशी संबित पत्रा के नामांकन के बाद आज दिलावर ने क्षेत्र की संगठनात्मक रचना को लेकर बैठके शुरू की ।
सर्वप्रथम विधानसभा ब्रह्मगिरी की ग्राम पंचायत अलंदा के गांव तिछना मे बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
मंत्री दिलावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याक्षी को जीतने के लिए काम मे जुट जाए। किसको टिकट मिला और किस को नहीं इन बातो को भूल कर अब केवल कमल का फूल देखना है। पार्टी जीतेगी तो प्रदेश मे बीजेपी की सरकार बनेगी और केंद्र मे सांसद भी हमारा होगा । तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा के अनुरूप ओडिसा मे काम होंगे। संसद और विधायक अपना होगा तो विकास के काम वैसे ही होंगे जैसे हम चाहेंगे ।

दिलावर ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से उनकी मांग की सूची बनाकर देने को कहा जिसे कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कार्य जा सके। दिलावर ने बूथ संरचना और पन्ना प्रमुखों की जानकारी ली और चुनाव प्रचार के लिए व्यू रचना बनाकर जिम्मेदारी सौंपी ।
बैठक मे विधानसभा प्रभारी प्रमोद आचार्य,मंडल अध्यक्ष दीनबंधु जेना,प्रधान शरतचंद्र प्रधान,यूथ अध्यक्ष संग्राम केसरी जेना आदि उपस्थित थे।










