डॉ. सतीश पूनियां ने कबड्डी के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा के साथ मोदी सरकार की खेल नीतियों पर की चर्चा

---Advertisement---

रोहतक,भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने हरियाणा प्रवास पर रोहतक में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा से आत्मीय भेंट कर केंद्र की मोदी सरकार एवं हरियाणा में भाजपा की नायब सैनी सरकार की खेल एवं खिलाड़ियों के लिये संचालित की जा रही शानदार नीतियों पर चर्चा की।

डॉ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों से लाभान्वित होकर हरियाणा के खिलाड़ी अपने परिश्रम एवं हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में भारत का मान-स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं, मोदी सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सहित तमाम सुविधाओं उपलब्ध करवाकर खिलाड़ियों के हुनर को तराश रही है, जिससे विदेश की धरती पर हमारे खिलाड़ी भारत का लोहा मनवाकर तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं।

दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा ने अपने निवास पर सतीश पूनियां को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की खिलाड़ियों के हित में बनाई नीतियों को लेकर आभार-अभिनंदन व्यक्त किया। इस दौरान राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी भी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment