जिला स्‍तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्‍न

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज जिला स्‍तरीय समीक्षा एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगरीय निकायों के अंतर्गत अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन की समीक्षा की गई। जिसमें जिले के सभी नगरीय निकायों के एक-एक कर विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पार्क, वॉटर बॉडी, ओव्‍हर हेड टेंक आदि विषयों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। साथ ही उपचारित जल प्रबंधन के संबंध में भी आवश्‍यक चर्चा की गई। बैठक में पाटन विधायक श्री अजय विश्‍नोई, पनागर विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु तथा नगर परिषद और नगर पालिकाओं के अध्‍यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन के अलावा नगरीय निकायों की अन्‍य समस्‍याओं पर भी चर्चा की गई। जिसमें अतिक्रमण, नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्‍यक्ति को पट्टा प्रदाय करने, पीएम स्‍वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभांवित करना शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment