जबलपुर, 9 सितंबर 2025। विकलांग बल मध्यप्रदेश ने आज मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपकर विकलांगों की समस्याओं और मांगों को सामने रखा। ज्ञापन में मुख्य रूप से वर्तमान ₹600 पेंशन को बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह करने की मांग रखी गई। इसके अलावा अन्य सुविधाओं और अधिकारों को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम राव, जबलपुर संभाग उपाध्यक्ष पंचम दहिया, पूर्व संभाग प्रभारी सविता केवट, मनोज सतनामी, बासोरी यादव, जितेंद्र पुरुषोत्तम चादर, सुरेश चादर, नंदकिशोर, सुमित कोहली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश कोरी, जिला सचिव समीम खान एवं मीडिया प्रभारी अनूप पटेल ने कहा कि सरकार को विकलांगों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।
पंचम दहिया, जबलपुर संभाग उपाध्यक्ष, ने कहा—
“सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे ताकि विकलांगों का जीवन संघर्षमुक्त और सम्मानजनक ढंग से आगे बढ़ सके।”













