डॉ. सतीश पूनियां के घर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राखी बांधकर मांगा आशीर्वाद

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां के घर पहुंचकर उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. पूनियां की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की।

दिया कुमारी ने राखी बांधने के बाद डॉ. पूनियां का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि डॉ. पूनियां हमेशा से उनके लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और उनका आशीर्वाद उनके जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है।

डॉ. पूनियां ने भी दिया कुमारी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर दोनों के बीच आत्मीयता और विश्वास का वातावरण स्पष्ट दिखाई दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment