रविंद्र सिंह भाटी के लिए सुरक्षा की मांग

---Advertisement---

जोधपुर: शिव विधायक व बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके रविंद्र सिंह भाटी को मिल रही धमकियों को देखते हुए मारवाड़ राजपूत सभा के नेतृत्व में मारवाड़ राजपूत सभा भवन से सैकड़ो समाज बंधुओ ने रैली के रूप में जिला कलेक्टर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर दीप्ति शर्मा को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में मुख्यमंत्री से भाटी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ,पूर्व सांसद पदम श्री व श्री पदम भूषण डॉ नारायण सिंह माणकलाव, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह रूनकिया, महासचिव के वी सिंह चांदरख, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उदावत , मारवाड़ राजपूत सभा कार्यकारिणी के सदस्य गण, गोपाल सिंह भलासरिया, दुर्जन सिंह भाटी, रणजीत सिंह ज्याणी व अनेक समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । जोधपुर का यह कार्यक्रम काफी प्रभावित रहा। समाज बंधुओ की भागीदारी भी अच्छी संख्या में रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment