ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में प्रथम रिस्पांडर्स को सीपीआर प्रशिक्षण

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 24-12-2025 को सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में घायल व्यक्तियों को यातायात थाना प्रभारी गढ़ा श्रीमती पूर्वा चौरसिया, सूबेदार मनीष पयासी, सउनि रामभूपत पटेल, आरक्षक अवधलाल एवं ब्रह्मेश्वर की उपस्थिति में डॉ. तरुण कुमार, डॉ. आशिया, डॉ. कमलप्रीत, डॉ. मुकेश साकेत एवं उनकी टीम द्वारा लम्हेटा बायपास एवं सूपाताल ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी व्यक्ति के अचेत होने की स्थिति में स्थानीय नागरिक ही प्रथम रिस्पांडर होते हैं। यदि समय पर सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो घायल अथवा अचेत व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। यह जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा एवं जन-जीवन की रक्षा की दिशा में पुलिस प्रशासन की एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल है।

इसी क्रम में सूबेदार वीरेन्द्र आरख, प्रधान आरक्षक इरफान खान, आरक्षक नितिन यादव (थाना यातायात गढ़ा) की उपस्थिति में नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गौर के डॉ. हर्ष कुशवाहा, नर्सिंग स्टाफ अक्षत राज, काजल वर्मन एवं उनकी टीम द्वारा होटल पसरीचा, एकता मार्केट, शारदा मंदिर बरेला, बाबा ढाबा बरेला, जैसे ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों के आसपास रहने वाले रहवासियों, गुमटी संचालकों, पान ठेला संचालकों, ऑटो चालकों एवं स्थानीय नागरिकों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जबलपुर पुलिस द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु हेलमेट/सीट बेल्ट धारण करे एवं वाहन का फिटनेष, बीमा वैध स्थिति में रखकर सुरक्षित यात्रा करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment