प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र संघ ने किया बीजेपी नेता का पुतला दहन

---Advertisement---

बीजेपी नेता रमेश भदूरी द्वारा कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र संघ प्रतिनिधियों ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया और नेता का पुतला फूंका।

गांव प थे ना निवासी कौशल फौजदार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे अपमानजनक और असंवेदनशील बयान न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि समाज में नकारात्मकता और अस्थिरता फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शिष्टाचार और मर्यादा का पालन सभी के लिए आवश्यक है।

फौजदार ने कहा कि महिलाओं के प्रति बीजेपी सरकार के रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवानों के साथ बदसलूकी और केंद्र सरकार द्वारा लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह के नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगा।

फौजदार ने महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सशक्त बनाना समाज की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि हम महिलाओं के प्रति अपने व्यवहार को बदलें। हमें एक ऐसा समाज बनाना होगा जहां महिलाएं सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस करें।”

इस विरोध प्रदर्शन में गौरव, सौरभ, कपिल, प्रमेन्द्र, साहिल, लोकेश समेत कई छात्र मौजूद रहे। सभी ने मिलकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
यह प्रदर्शन समाज में महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है। साथ ही, यह नेताओं को उनके सार्वजनिक बयानों की जिम्मेदारी समझाने का संदेश भी देता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment