पूर्व उपमुख्यमंत्री कमला बेनीवाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री तथा गुजरात सहित अन्य प्रदेशों की पूर्व राज्यपाल स्व. कमला बेनीवाल के निधन पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रातः उनके निवास स्थान पर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा गुजरात सहित तीन प्रदेशों की राज्यपाल रही कमला बेनीवाल की अंत्येष्टि पर राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान प्रदान नहीं करने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए कहा कि स्व. कमला बेनीवाल राज्य की प्रथम महिला मंत्री रही है, साथ ही राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर उन्होंने कार्य किया किन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार ने उनकी अंत्येष्टि पर राजकीय सम्मान प्रदान नहीं कर प्रदेश की जनता का अपमान किया है तथा संवैधानिक पद पर रहे व्यक्तियों की अंत्येष्टि पर राजकीय सम्मान प्रदान करने की परम्परा का उल्लंघन किया है। डोटासरा ने कहा कि गुजरात के पूर्व राज्यपाल पण्डित नवल किशोर शर्मा के निधन पर दिनांक 08 दिसम्बर, 2012 को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया तथा पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने पूर्व राज्यपाल स्व. शर्मा को आखिरी सलामी दी थी। उन्होंने कहा कि स्व. नवलकिशोर शर्मा के सम्मान में राजस्थान की सरकार ने दौसा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण पं. नवलकिशोर शर्मा के नाम पर किया था। इसी प्रकार पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. भैरोसिंह शेखावत के निधन पर भी उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया था तथा तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने उनके स्मृति स्थल के निर्माण हेतु भूमि आवंटित की थी। डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने राजस्थान के महान नेताओं को आदर एवं सम्मान करने की परम्परा को नहीं निभाया है, यह निंदनीय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment