कांग्रेस पार्टी को लगा 1823 करोड रुपए का झटका

Congress parti
---Advertisement---

नई दिल्ली, न्यूज़ डेस्क। आम चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड रुपए का नोटिस भेज कर बड़ा झटका दिया है।

विभाग ने पिछले वर्षों के टैक्स रिटर्न में हुई विसंगतियों के लिए पार्टी को 1823 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस भेजा है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग 2021-22 से लेकर 2024-25 की इनकम का रीवैल्यूएशन का इंतजार कर रही है। इसकी कटऑफ तारीख रविवार को पूरी हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग का नया 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए है। कांग्रेस पार्टी के वर्ष 2017-18 से 2020-21 तक के टैक्स रिटर्न में भारी विसंगतियां मिली है। 1823 करोड़ में विभाग की तरफ से जुर्माना और ब्याज दोनों शामिल है। 

कांग्रेस पार्टी ने इस वर्ष के आयकर दस्तावेजों में दिखाया था कि इसे चंदे में ₹14 लाख रूपए नकद प्राप्त हुए है। जो नियमों के विरुद्ध है। नियम है कि कोई भी पार्टी ₹2000 से अधिक का चंदा नकद में नहीं ले सकती। कांग्रेस ने इस नियम का उल्लंघन किया जिसके कारण इसे टैक्स में छूट नहीं मिली।

Congress parti
Congress
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment