कांग्रेस ने गठित की चार सदस्यीय समितियां**

---Advertisement---

#जयपुर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश में रिक्त हुए पांच विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उप चुनावों की तैयारी के लिए संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने हेतु प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

RPCC के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि इन समितियों का उद्देश्य पार्टी संगठन की मजबूती एवं क्षेत्र में जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाना है। ये समितियाँ अपने-अपने क्षेत्रों के ब्लॉक, मण्डल तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीधा संवाद करेंगी एवं संगठन की मजबूती व सक्रियता का फीडबैक लेकर क्षेत्रीय मतदाताओं में संगठन की सक्रियता बढ़ाने हेतु निर्देश प्रदान करेंगी। इसके साथ ही, चुनावों में कार्यकर्ताओं की भूमिका के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी ताकि पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो सके।

गठित समितियों की सूची निम्नानुसार है:

 

1. **विधानसभा क्षेत्र झुन्झुनूं**:

– सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला

– महासचिव रामसिंह कस्वा

– जिलाध्यक्ष दिनेश सूण्डा

– विधायक मनोज मेघवाल

 

2. **विधानसभा क्षेत्र दौसा**:

– सांसद मुरारीलाल मीणा

– महासचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज

– जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड

– विधायक रफीक खान

 

3. **विधानसभा क्षेत्र देवली-उनियारा**:

– सांसद हरीश मीणा

– महासचिव प्रशांत शर्मा

– जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा

– विधायक विकास चौधरी

 

4. **विधानसभा क्षेत्र खींवसर**:

– जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत

– विधायक डूंगरराम गेदर

– प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत

– एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी

 

5. **विधानसभा क्षेत्र चौरासी**:

– उपाध्यक्ष रतन देवासी

– जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार

– विधायक पुष्करलाल डांगी

– पूर्व विधायक रामलाल मीणा

 

समितियाँ ब्लॉक, मण्डल तथा बूथ कांग्रेस कमेटियों की बैठकें आयोजित करेंगी और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। इन बैठकों में क्षेत्रीय स्तर पर संगठन का मतदाताओं से संवाद एवं जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी, ताकि विधानसभा उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment