(उजला दर्पण / सीनियर रिपोर्टर वेंकटेश्वर राव )
जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरणों के निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरओआर, किसानों के ई-केवयासी, अतिक्रमण हटाने, धारणाधिकार, अवमानना के प्रकरण आदि पर चर्चा कर कहा कि 100 दिन की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों की पेंडेंसी खत्म करने के लिये आरसीएमएस में रोजाना दर्ज होने वाले प्रकरणों से अधिक का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों दिये।
उन्होंने ई-ऑफिस, राजस्व कोर्ट, आरबीसी 6(4) शासकीय भूमि व भूमि आवंटन, नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, फार्मर रजिस्ट्री, फसल सर्वेक्षण, क्षतिग्रस्त कार्यालय-भवन व सीएम हेल्पलाईन के तहसीलवार समीक्षा की। साथ ही कहा कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त राजस्व विभाग से संबधित शिकायतों के निराकरण भी करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में तत्परता बरतने की हिदायत देते हुये कहा कि शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और आवेदक की संतुष्टि के साथ किया जाये। बैठक के दौरान उन्होंने कृषि विभाग से जुड़े विषयों पर भी कृषि व राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा की और कहा कि उर्वरक वितरण व नरवाई प्रबंधन समुचित रूप से हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।











