कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग ने की बाढ़ आपदा की तैयारियों की समीक्षा

---Advertisement---

 

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

संभाग के तीनों जिलों में बाढ़ आपदा से निपटने की व्यापक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने संभाग के तीनों जिलों – नर्मदापुरम, हरदा एवं बैतूल – में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन जानकारी समय-समय पर एकत्रित की जाए। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए तीनों जिलों में मोटर बोट, इमरजेंसी लाइट, डाइविंग सूट जैसे आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में रेन गेज की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा की सटीक जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment