Jaipur || राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ बुधवार को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह , कार्यकर्ताओं के साथ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। रोड शो कार्यक्रम सुबह 08:30 बजे तेजाजी मंदिर वार्ड 63, झोटवाड़ा से प्रारंभ होकर भारत माता चौक, निवारु रोड, शेखावत मार्ग होकर 206 बीघा तक शाम 05:00 बजे तक रहेगा।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, झोटवाड़ा समेत पूरे जयपुर ग्रामीण की जनता का मोदी जी की गारंटी पर विश्वास अटल, अटूट है। राठौड़ ने कहा जनता-जनार्दन 2014 और 2019 की तरह इस बार भी जयपुर ग्रामीण के लोकसभा चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार बनाएगी।










