कर्नल राज्यवर्धन ने निभाया वादा, निवारु से सिटी बस सेवा शुरू

---Advertisement---

जयपुर, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से लोकप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को झोटवाड़ा की जनता को एक और सौगात दी। कर्नल राज्यवर्धन ने जनता से किया हुआ वादा निभाते हुए निवारु से सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा, “सुचारु यातायात व सुगम परिवहन की सुविधा से क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा प्रदान होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में जन सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाकर बुनियादी सुविधाओं में विस्तार करने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध हैं।”

निवारु से सिटी बस सेवा की शुरुआत से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी। इस नई बस सेवा से क्षेत्र की विकास गति को भी बल मिलेगा। कर्नल राज्यवर्धन ने इस अवसर पर जनता से संवाद करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और भविष्य में भी जन सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment