कर्नल राज्यवर्धन ने पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

---Advertisement---

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले, जनसरोकार की पत्रकारिता के पैरोकार और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सशक्त प्रहरी के रूप मे कार्यरत समस्त सम्माननीय पत्रकार साथियों को “विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

कर्नल राज्यवर्धन जी ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर हैं। इस दिशा में समस्त पत्रकार साथियों का सहयोग और योगदान सराहनीय है।

कर्नल राज्यवर्धन जी ने कहा, आपका निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता का योगदान ही लोकतंत्र की शक्ति का आधार है। प्रेस की स्वतंत्रता ही संवैधानिक अधिकार एवं मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने का बड़ा आधार है। आप सभी निर्भीक होकर निरंतर देश की सेवा करते रहें, यही कामना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment