(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह
जबलपुर जिले में स्वच्छ वायु गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और आगामी कार्य योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव, आरटीओ श्री जितेन्द्र रघुवंशी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री शिवेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि श्री एसके निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य बिंदु:
1. वायु प्रदूषण के आकलन की स्थिति, स्रोत विभाजन, उत्सर्जन सूची और वहन क्षमता अध्ययन पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।
2. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार ओपन बॉयोमास, कचरा और अलाव जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश।
3. शहर के प्रमुख सड़कों की जेटिंग मशीन, वाटर स्प्रिकलर, रोड स्वीपिंग मशीन और डी-फोगर के द्वारा सफाई और धुलाई करने के निर्देश।
4. मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शहर की औद्योगिक इकाइयों में क्लीन फ्यूल का अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश।
5. जिला परिवहन विभाग को शहर में अधिक से अधिक वेब बेस्ड पी.यू.सी. सेन्टर्स स्थापित करने के निर्देश।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि:
प्रदूषण जांच केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए।
– पेट्रोल पम्प संचालकों से समन्वय कर प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर प्रदूषण केन्द्र बनाए जाएं।
– ऑक्सीजन पार्क बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।
– वायु की गुणवत्ता सुधार के लिए सीएनजी वाहनों से कचरा कलेक्शन करने की दिशा में काम किया जाए।











