जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अपने कार्यालय से साईकिल चलाकर पहुँचे 

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके)

 

मंडला   विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा अपने कार्यालय से साईकिल चलाकर पहुँचे। साईकिल से जनसुनवाई में आने के संबंध में उन्होंने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं फिट रहने के लिए योग, व्यायाम अथवा साईकिल चलाने जैसी गतिविधियों का संदेश देने के लिए विश्व साईकिल दिवस पर साईकिल का उपयोग किया गया है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद लोगों को अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment