कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कार्यक्रम के माध्‍यम से सभी को जागरूक करना ताकि दुर्घटना में किसी की मृत्‍यु न हो पुलिस विभाग का धन्‍यवाद ज्ञापित किया वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा कि सी.पी.आर. तकनीक बहुत उपयोगी है और इसका ज्ञान होना बहुत जरूरी है

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेड हेड मप्र)

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्‍न

जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने आज संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना है।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्‍यम से सभी को जागरूक करना है कि सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्‍यु न हो। उन्‍होंने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग का धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा कि सी.पी.आर. तकनीक बहुत उपयोगी है और इसका ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई घटना होती है, तो सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती है और सी.पी.आर. तकनीक का ज्ञान होने पर पुलिसकर्मी द्वारा जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डॉक्टरों द्वारा सी.पी.आर. तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। सी.पी.आर. तकनीक के माध्यम से कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। इसके अलावा, विवो मोबाइल कंपनी के सौजन्य से निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी श्री संजय जैन, वीवो कंपनी के प्रतिनिधि श्री हेमंत त्रिवेदी, एनएसएस क्वाडीनेटर डॉ. शोभाराम और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment