( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत,अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोड सहित पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस रखने तथा एक मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा मौसम को देखते हुए पंडाल वाटर प्रूफ बनाने कहा गया है।












