( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह )
जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अपर सुश्री मिशा सिंह कलेक्टर श्री नाथूराम गोड और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।












