गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिया कलेक्टर

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर वेंकटेश्वर राव )

एसआईआर कलेक्टर ने लिया गणना फार्म के डिजिटाइजेशन के कार्य का जायजा

जबलपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नगर निगम के दमोह नाका, बलदेवबाग और नगर निगम मुख्यालय के समीप स्थित संभागीय कार्यालय पहुँचकर एसआईआर के तहत मतदाताओं द्वारा भरकर वापस किये गये गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की तथा गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने डिजिटाइजेशन के कार्य में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के एक कर्मचारी और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिये। गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन के कार्य के निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र जबलपुर उत्तर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment