*बैठक में अनुपस्थिति सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देते कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी*
(उजाला दर्पण राष्ट्रीय समाचार पत्र)
(टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभागवार एक-एक प्रकरणों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें)
*जबलपुर* कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अध्यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उन्होंने सभी विभागों की सीएम हेल्पलाईन की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि, सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। इसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। निम्न गुणवत्ता से बंद किये गये सभी शिकायतों को देखें, साथ ही 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। शिकायतों के निराकरण की गति में तेजी लायें। इसके साथ ही कहा कि मांग क्लोजर व फोर्स क्लोजर करने की लास्ट डेट 14 फरवरी है।
कलेक्टर श्री सक्सेना ने टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभागवार एक-एक प्रकरणों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। बैठक में अनुपस्थिति पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण व नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता व महत्वपूर्ण मामलों के साथ प्रकरणों के निराकरण के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अत: सभी अधिकारी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।










