बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ दिल्ली पहुंचे सीएम:जेपी नड्‌डा, राजनाथ, सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से मिले, प्रदेश कार्यकारिणी में जल्द हो सकता है बदलाव

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह उईके )

भोपाल  बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को साथ लेकर सीएम डॉ मोहन यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में सीएम यादव ने प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के साथ केन्द्रीय उपभोक्ता मामलों और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

नड्‌डा से मिलकर जताया आभार

शाम को सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का आभार जताया।

जल्दी बनेगी हेमंत की टीम

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक महीने में अपनी टीम बना सकते हैं। दिल्ली दौरे के वक्त प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चों और विभागों के पुर्नगठन को लेकर चर्चा संभावित है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बनाई गई टीम को 5 साल का वक्त हो चुका है।

वीडी ने प्रदेशाध्यक्ष बनने के 10 महीने बाद बनाई थी कार्यकारिणी

बीजेपी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना संकट के दौरान 15 फरवरी 2020 को प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सितंबर में उन्होंने सिर्फ 5 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति की। इसके बाद जनवरी 2021 में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment