सीएम हेल्‍पलाईन और शिकायतों के निराकरण की गति में तेजी लायें

---Advertisement---

सीएम हेल्‍पलाईन और शिकायतों के निराकरण की गति में तेजी लायें विभाग प्रमुख…… कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

 

 

 

 

*जबलपुर* कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में आज लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उन्‍होंने सभी विभागों की सीएम हेल्‍पलाईन की एक-एक कर समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्‍होंने कहा कि कोई भी प्रकरण नॉन अटेंडेंट न रहे। साथ ही कहा कि 50 दिन से अधिक के प्रकरणों को पहले निराकृत करें। शिकायतों के निराकरण की गति में तेजी लायें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने टीएल के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विभागवार एक-एक प्रकरणों की समीक्षा करते हुये कहा कि प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। उन्‍होंने सभी राजस्‍व अधिकारियों से कहा कि शीघ्रता से उपार्जन केन्‍द्रों व गोदामों की जांच करें और वहां आवश्‍यक व्‍यवस्‍थायें सुनिश्चित करायें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्‍होंने तहसीलों का निरीक्षण के संबंध में भी आवश्‍यक निर्देश दिये। अपर कलेक्‍टर ग्रामीण श्री नाथूराम गोंड को निर्देशित किये कि वे जहां-जहां गेहूं की फसल आग से प्रभावित है, वहां का निरीक्षण करें और वास्‍तविक रिपोर्ट प्रस्‍तुत करें। साथ ही कहा कि किसान संघ की बैठक शीघ्र कराई जाये। इसके अलावा अन्‍य महत्‍वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये गये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment