( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ओरछा जाएंगे। जहां वे श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे। 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसके अलावा सिंगरौली भी जाएंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पहुंचेंगे। यहां सड़क सुरक्षा उपायों के संबंध में कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 12:50 बजे भोपाल से ओरछा जाएंगे। जहां श्रीराम राजा लोक तथा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण/हितलाभ वितरण करेंगे। शाम 4:45 बजे देवसर, जिला सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:45 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। भोपाल में रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री राम राजा के दर पर मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे। ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 257 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। जुझार सिंह महल का भ्रमण कर श्री रामराजा लोक फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम श्री रामराजा वृद्धाश्रम में भोजन करेंगे।











