बच्चों ने किया आह्वान…लोकसभा चुनाव में अवश्य करें मतदान

---Advertisement---

 मतदाता जागरुकता अभियान के तहत हुए रैली, शपथ, मानव श्रृंखला सहित कई आयोजन

जयपुर। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रकाश राजपुरोहित एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देशन में  मतदाता जागरुकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर श्रीमती सुमन पंवार की मौजूदगी में जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट जवाहर सर्किल जयपुर में स्वीप कार्यक्रम सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लाल रंग की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मैं भारत हूं, भारत है मुझ में मतदाता गीत का भारतीय सांकेतिक भाषा में श्री संजय भारद्वाज सुपरवाइजर एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम के प्रतिभागियों से संवाद कर श्रीमती पंवार ने न केवल उनको मतदान के लिए प्रेरित किया बल्कि लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित एनएसएस की छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इसी दौरान श्रीमती पंवार ने वोटर हेल्पलाइन, सक्षम, सी विजिल, केवाईसी, एप के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से मतदान जागरूकता हेतु अधिक से अधिक संकल्प पत्र भरवाने हेतु प्रेरित किया ।

कार्यक्रम के अगले चरण में उपस्थित विद्यार्थियों एवं आमजन ने वोट आकार की मानव श्रृंखला बनाकर मतदान जागृति का संदेश दिया।  सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती पंवार ने विद्यार्थियों एवं आमजन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गई तत्पश्चात श्रीमती पवार द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर पत्रिका गेट से रवाना किया जिसमें विद्यार्थियों, आमजन एवं मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारियों ने शिरकत की।

वहीं, जिला स्वीप टीम द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं मणिपाल यूनिवर्सिटी में भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वीप कॉर्डिनेटर श्रीमती मितेश कुमारी ने प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं, श्रीमती बिन्दु चौधरी ने इस मौके पर भारतीय निर्वाचन विभाग के केवाईसी, सी-विजिल, वीएचए एवं सक्षम एप जैसे मोबाइल एप की जानकारी भी प्रदान की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment