मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. डॉ. कमला बेनीवाल को दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को गुजरात की पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. डॉ. कमला बेनीवाल को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने मालवीय नगर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर स्व. बेनीवाल की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. बेनीवाल के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

उल्लेखनीय है कि 97 वर्षीय डॉ. कमला बेनीवाल का बुधवार को जयपुर में निधन हो गया था। वे त्रिपुरा, मिजोरम और गुजरात की राज्यपाल तथा राजस्थान की पहली महिला उपमुख्यमंत्री व पहली महिला मंत्री भी रही। इसके अतिरिक्त स्व. बेनीवाल सात बार राजस्थान विधानसभा की सदस्य भी चुनी गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment