राजस्थान में निवेश के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का सियोल में पॉस्को इंटरनेशनल और SG कंपनी के अधिकारियों से संवाद

---Advertisement---

सियोल(दक्षिण कोरिया), मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में पॉस्को इंटरनेशनल और SG कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में पॉस्को इंटरनेशनल के ग्लोबल बिजनेस (न्यू बिजनेस) के उपाध्यक्ष शिन डे-हो, एसजी कॉरपोरेशन के CEO सेओ ओहजिन और पॉस्को के अन्य अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने पॉस्को इंटरनेशनल के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी और राजस्थान में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए एक एस्फाल्ट यूनिट लगाने की पेशकश की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पॉस्को इंटरनेशनल और एसजी ग्रुप को राजस्थान में निवेश के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित करते हुए कहा, ‘पधारो म्हारे देस।’

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मुख्यमंत्री के एसीएस शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव (उद्योग) अजिताभ शर्मा और राजस्थान सरकार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment