मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दी बधाई

---Advertisement---

नई दिल्ली/जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। शर्मा ने पुनः दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बिरला को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरला के विस्तृत संसदीय ज्ञान एवं कुशल कार्यप्रणाली का लाभ सदन के समस्त सम्मानित सदस्यों को पूर्व की भांति प्राप्त होगा। बिरला का दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुना जाना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उनका यह कार्यकाल भी उल्लेखनीय उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा।

आपातकाल के विरुद्ध लोकसभा में प्रस्ताव स्वागत योग्य

शर्मा ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल के विरुद्ध बुधवार को लोकसभा में आया प्रस्ताव स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार द्वारा देश के नागरिकों के अधिकार छीन लिए गए थे। लोकसभा में इस प्रस्ताव के जरिए दमन और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले सत्याग्रहियों के संघर्ष को सम्मान मिला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment