प्रदेश में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल गंभीर

---Advertisement---

जयपुर,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर पहुंचते ही सचिवालय में सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक राज्य में प्रक्रियाधीन और नई भर्तियों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख और सचिव गण को रिकॉर्ड्स के साथ बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रियाधीन भर्तियों को तुरंत भरा जाए ताकि युवाओं को लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “युवाओं के भविष्य पर देरी नहीं होनी चाहिए। प्रक्रियाधीन भर्तियों की समीक्षा जल्द से जल्द की जाए और नई भर्तियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं।” उन्होंने सभी विभागों को अपने स्तर पर तुरंत निर्णय लेने और समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी विभागों को अपने स्तर पर निर्णय लेने का अवसर मिला है और यह युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक पुण्याई का कार्य है। इसके साथ ही, उन्होंने ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जिससे प्रक्रियाधीन और नई भर्तियों का संचालन और भी पारदर्शी और त्वरित हो सके।

इस बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार रोजगार के मुद्दे पर गंभीर है और इसे प्राथमिकता देते हुए त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से राज्य के युवाओं में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी प्रतीक्षा समाप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment