सरदारशहर में भव्य विशाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल

---Advertisement---

जयपुर/सरदारशहर: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चुरू जिले के सरदारशहर में भव्य विशाल रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भव्य झांकियों के दर्शन किए और केसरिया पहने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। श्री शर्मा ने जय श्री राम के नारे लगाकर भगवा रैली में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन भी किया।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 साल बाद यह पहली रामनवमी आई है, जब रामलला अयोध्या में भव्य एवं दिव्य राममंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी प्रदेश की सभी 25 सीटें भारी मतों से जीतेगी और श्री नरेन्द्र मोदी 400 से ज्यादा सीटों के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

शोभायात्रा में चुरू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र झाझरिया, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार, पूर्व मंत्री श्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक श्री अशोक पींचा सहित गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने जयपुर स्थित निजी आवास पर चैत्र नवरात्रि के नवम दिवस महानवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां भगवती के नवरूपों की आराधना का यह पर्व नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने शक्ति स्वरूपा जगदम्बा का आशीर्वाद प्रदेश के सभी परिवारजनों पर बने रहने की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment